गोला गोकर्णनाथ – गोला तहसील के नगर पंचायत मैलानी में मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी प्रतिनिधि समाजसेवी भवानी शंकर महेश्वरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी विधान परिषद सदस्य एमएलसी लखीमपुर खीरी अनूप गुप्ता का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम के साथ नगर पंचायत मैलानी में मनाया गया समाजसेवी भवानी शंकर महेश्वरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक काट कर खुशी का इजहार कर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की तत्पश्चात भवानी शंकर महेश्वरी भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल और जूस वितरण किया। इस अवसर पर भवानी शंकर महेश्वरी ने कहा विद्यार्थी परिषद से भाजपा संगठन में तमाम दायित्वों का निर्वहन करते हुए सदन में कमेटी में क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले ऐसे हमारे एमएलसी बड़े भाई को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं बाबा भोलेनाथ की दया कृपा हमेशा उन पर बनी रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
