लखीमपुर खीरी : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वी जयंती पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके महान योगदान को याद किया

गोला गोकर्णनाथ -भारत रत्न, संचार क्रांति के दूत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर बुधवार को संपूर्ण जनपद में कार्यक्रमो का आयोजन हुआ। गोला नगर में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अजीत जैन को अगुवाई में कांग्रेसियों ने पूर्व राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा के आवास पर व कांग्रेस कैम्प कार्यालय भारत भूषण कालोनी गोला पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय रवि प्रकाश वर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल व नगर अध्यक्ष अजीत जैन ने सभी कांग्रेसियों के साथ मिलकर राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन कर उन्हें याद किया और राजीव गाँधी अमर रहे के जोरदार नारे लगाए। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संग नगर अध्यक्ष अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य पर पूर्व सचिव राकेश विश्वकर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित राजीव गांधी की जयंती पर हम सभी कांग्रेसियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके महान योगदान को याद किया। कार्यक्रम में आदेश गुप्ता, प्रमोद अवस्थी, बलवीर यादव, रमेश चंद्र वर्मा एडवोकेट, सुधीर शुक्ला, गौरव मिश्रा, योगेंद्र बाजपेई, कमलेश गुप्ता, तरनजीत सिंह, रामशंकर पाल, नारायण लाल वर्मा, मनोज जायसवाल, प्रेम कुमार वर्मा, रामकुमार वर्मा, सुभाष शुक्ला, अमित गुप्ता, विकास सोनी, श्लोक शुक्ला सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

संवाददाता -अनुज कुमार गुप्ता