लखीमपुर खीरी : गाँधी जयंती पर पुलिस लाइन में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का लोकार्पण एवं माल्यार्पण कर पुलिस कर्मियों को दिलाई गई शपथ

लखीमपुर खीरी – “गांधी जयंती” के अवसर पर बृहस्पतिवार को पुलिस लाईन्स खीरी में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी” व “पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री” के चित्रों का लोकार्पण एवं माल्यार्पण कर नमन किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने उद्बोधन में इन महापुरुषों के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके अतुल्य योगदान को याद कर समस्त पुलिसकर्मियों को उनके सम्पूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर उनके द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा, सद्भाव, भाईचारा, परिश्रम व सदमार्ग के रास्ते पर चलने की प्रेरणा के साथ सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता व सुरक्षा हेतु अपना योगदान करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक खीरी आदि अधिकारीगण के साथ-साथ रिक्रूट आरक्षीगण तथा पुलिस लाईन व विभिन्न कार्यालयों के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे ।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता