लखीमपुर खीरी : केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर नवीन भसीन के आवास पर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि धर्मेंद्र गिरी उर्फ़ मोंटी ने सरकार की उपलब्धियो का किया बखान

गोला गोकर्णनाथ – विकसित भारत 2047 संकल्प विजन के अंतर्गत बुधवार को एक बैठक पंजाबी कालोनी में शक्ति केंद्र संयोजक नवीन भसीन के आवास पर आयोजित हुई जिसमें मा० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर पब्लिक इंटर कालेज सीनियर शक्ति केंद्र संयोजक नवीन भसीन जी ने अपने विचार रखे। बैठक में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता श्री धर्मेंद्र गिरी उर्फ मोंटी भैया ने सरकार द्वारा चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं का वखान करते हुए कहा इन 11 वर्षों में भारत भारत ने न सिर्फ नए कीर्तिमान स्थापित किए बल्कि युवा गरीब किसान और महिलाओं के जीवन में सार्थक परिवर्तन लाकर उन्हें सशक्त करने का कार्य किया है। सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों और ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान किया। कार्यक्रम संयोजक राजन साहनी द्वारा विकसित भारत की शपथ दिलवाई गई। बैठक में नगर मंत्री श्री धीरज बाजपेई,अनिल जलोटा,आयुष शुक्ला,उदित सोंधी,महेंद्र शुक्ला,अनिल भसीन,अनूप भसीन,पारस साहनी, गवन सोंधी के साथ तमाम साथी व भाजपा कार्यकर्ता एवं सभी बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता