लखीमपुर खीरी : गोला तीर्थ पुरोहित कल्याण समिति के पदाधिकारी अपनी समस्याओं को लेकर गोला विधायक से मिलने उनके आवास पर पहुंचे

गोला गोकर्णनाथ – बृहस्पतिवार को गोला तीर्थ पुरोहित कल्याण सीमित के अध्यक्ष अशोक जोशी समिति पदाधिकारियों के साथ गोला विधायक माननीय अमन गिरी के तीर्थ आवास पर पहुंचे। समिति के अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ पुरोहितों की समस्याओं को लेकर विधायक को अवगत कराया समिति के पदाधिकारियों ने बताया तीर्थ परिसर जो पुरोहितों के बैठने एव तीर्थ यात्रियों के पूजा अर्चना की जगह होती है उन घाटो के सामने कुछ अराजक तत्वो ने अपनी दुकाने लगा दी जिस पर तीर्थ पुरोहितों के विरोध करने पर अराजक तत्व लडाई झगडे पर अमादा हो गए इस पर भी प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नही दिया गया पुरोहितों को अपने दैनिक कार्यो के लिए भी पुलिस प्रशासन के द्रारा परेशानियो का सामना करना पड़ा आदि समस्याओं से गोला विधायक को अवगत कराया। गोला विधायक ने समिति पदाधिकारियों को आश्वासन दिया पुरोहितों की समस्याओं का अतिशीघ्र निवारण किया जाएगा। गोला तीर्थ पुरोहित कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियो ने बताया अगर जल्द पुरोहितो की समस्याओं का अगर समाधान नहीं किया गया और समिति पदाधिकारियों को समस्याओं की अनदेखी की गयी तो गोला तीर्थ पुरोहित समिति के समस्त पदाधिकारी माननीय मुख्यमंत्री महोदय से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराएंगे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता