लखीमपुर खीरी – लखीमपुर खीरी से कॉलेज से घर लौट रही पैरामेडिकल कोर्स की इंटर्नशिप कर रही एक 16 वर्षीय छात्रा ने बताया कि सोमवार को कॉलेज से वह घर वापस लौट रही थी छात्रा का आरोप है वह पैदल घर को जा रही थी इसी दौरान नीमगाव थाने के लखनियापुर निवासी होमगार्ड विजय शंकर पाण्डे बाइक से आ गया होमगार्ड विजय शंकर लखीमपुर शहर की एक यूपी 112 पीआरवी पर तैनात है आरोप है आरोपी ने उसे रास्ते मे जबरन बाइक पर बैठा लिया और एक सूनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया घटना को अंजाम देने के बाद होमगार्ड विजय शंकर मौके से भाग निकला छात्रा ने अपने घरवालो को इसकी सूचना दी परिजन छात्रा को लेकर सदर कोतवाली पहुँचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओ मे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है पुलिस ने पीड़ित छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
