लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मितौली जितेन्द्र सिंह परिहार के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष नीमगांव के नेतृत्व में दिनांक 17.01.2026 दिन शनिवार को थाना नीमगांव पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआँ खेलते हुये 06 नफर अभियुक्तों 1.विकास पुत्र सन्तराम निवासी द्वारिका नगर थाना नीमगांव जनपद खीरी 2.जवीउल्ला पुत्र अलीउल्ला 3.सहीर खां पुत्र हनीफ खां निवासीगण सुनौरी थाना नीमगांव जनपद खीरी 4.गुड्डू पुत्र महादेव निवासी ढकिया बुजुर्ग थाना नीमगांव जनपद खीरी 5.त्रिभुवन लाल पुत्र स्वामी दयाल निवासी सुनौरा थाना नीमगांव जनपद खीरी 6.जयप्रकाश पुत्र ब्रजमोहन निवासी पैला थाना नीमगांव जनपद खीरी को 52 ताश के पत्ते व कुल 8700/- रूपये सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना नीमगांव पर मु0अ0सं0 28/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री जितेन्द्र पाल सिंह,हे0का0 निसार अहमद,का0 अभिषेक कुमार,का0 शोभित कुमार,का0 मनीष कुमार,का0 अक्षय कुमार थाना नीमगांव जनपद खीरी रहे।
लखीमपुर खीरी : थाना नीमगांव पुलिस ने 06 नफर अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार
