लखीमपुर खीरी : सिकंदराबाद में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 350 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ

गोला गोकर्णनाथ – सनशाइन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शनिवार को सिकंदराबाद में सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर कौशल वर्मा द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन किया गया।कैंप में 350 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं दी गई।इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर,यूरिक एसिड,नसों व फिजियोथैरेपी की फ्री जांचे की गई। स्वास्थ्य कैम्प में आसपास के सैकड़ों गांवों के जरूरतमंद लोगों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।इस अवसर पर शफीउल्लाह खान, गुफरान, फरहान खान, अभिषेक वर्मा, डॉ सचिन पांडे, ओमप्रकाश वर्मा, सुमित शुक्ला, प्रभात गौरव व सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर का स्टाफ एवं ग्रामवासी सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता