गोला गोकर्णनाथ – द दस्तक 24 न्यूज की खबर का हुआ असर अरविन्द गारमेंट्स नाम से विकाश चौराहा पर शॉप चलाने वाले अरविन्द गारमेंट्स का ऑनर अरविन्द आए दिन आपत्तिजनक,अभद्र, गली गलौज वाले विडियोज और रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है।टोटी वाले वीडियो पर गोला पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए पूर्व में ये जेल जा चुका है फिर भी ये अरविन्द नाम का शख्स अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है और आए दिन अभद्र, गाली गलौज व माताओं और बहनों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालने से बाज नहीं आ रहा है। द दस्तक 24 न्यूज के संवाददाता द्वारा माताओं और बहनों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल और खुलेआम गंदी और भद्दी गालियों वाला वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया एवं पत्रकारों के व्हाट्सएप ग्रुप एवं हिंदू संगठनो के व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट किया गया था जिसमें पुलिस प्रशासन से अपील की गई थी कि तत्काल इस वीडियो को संज्ञान में लेकर ठोस व कठोर कार्रवाई की जाए तभी ये सख्श सुधरेगा जिस पर इस वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए गोला पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अरविन्द नाम के युवक हिरासत में ले लिया है।
संवाददाता -अनुज कुमार गुप्ता
