लखीमपुर खीरी : दुधवा टाइगर रिजर्व के महावत इरशाद अली को मिला गज गौरव सम्मान

लखीमपुर खीरी – दुधवा टाइगर रिज़र्व के अनुभवी महावत इरशाद अली को हाथियों की देखभाल और उनके प्रति अद्वितीय संवेदनशीलता के लिए प्रतिष्ठित गज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया यह सम्मान उन कर्मचारियों को दिया जाता है जो हाथियों की सेवा में योगदान देते हैं इरशाद अली को यह सम्मान हाथी दिवस पर मंगलवार 12 अगस्त को तमिलनाडु में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया।इरशाद अली वर्षों से दुधवा के हाथियों के साथ कार्य कर रहे हैं और उनकी सेवा प्रशिक्षण तथा संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। यह उपलब्धि न केवल दुधवा बल्कि पूरे लखीमपुर के लिए गर्व का विषय है।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता