गोला गोकर्णनाथ – खुटार रोड स्थित माँ मंगला देवी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास पूजन मुख्य अतिथि गोला विधायक अमन गिरी व विशिष्ट अतिथि गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विजय शुक्ला रिंकू ने किया।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया 153.40 लाख रुपये की लागत से मंदिर का भव्य सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा आज का दिन मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण एवं विशेष दिन है उन्होंने यह भी बताया मेरे द्वारा नगर पालिका परिषद चुनाव में लिया गया यह महत्वपूर्ण संकल्प जिसका आज शुभारंभ किया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि मां मंगला देवी मंदिर मे भव्य बरामदा हाल का निर्माण व पीने के पानी के लिए समुचित व्यवस्था व श्रद्धालुओं के बैठने के लिए उत्तम व्यवस्था व उत्तम प्रकाश की व्यवस्था व चारों तरफ इंटरलॉकिंग आदि सौंदर्यीकरण के रूप मे माँ मंगला देवी मंदिर को भव्य व आकर्षक रूप से सजाया सवारा जाएगा।गोला विधायक अमन गिरी ने कहा कि मां मंगला देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण होने से माँ मंगला देवी मंदिर एक दर्शनीय स्थल बन जाएगा। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू जी, कबीरधाम के महंत प्रवीण दास जी, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय गुरु श्री के०के० शुक्ला जी सहित माँ मंगला देवी मंदिर के पदाधिकारी व गोला नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
