धौरहरा छेत्र के बबुरी गांव में मंगलवार को भट्ठे में छिपे बैठे तेंदुए ने भट्ठे पर काम करने वाले 32 साल के युवक मजदूर मिहीलाल पर तेंदुए ने अचानक जानलेवा हमला बोल दिया मिहीलाल तेंदुए से करीब 10 मिनट तक जंग लड़ता रहा उसने तेंदुएं का मुंह दबोचकर तेंदुए को जमीन पर गिरा दिया। फिर एक हाथ से ताबड़तोड़ कई मुक्के मारे जिससे तेंदुआ छटपटाता रहा भट्ठे पर मौजूद लोगों ने तेंदुए को ईंट पत्थर मारे जिस कारण चोट लगने से तेंदुए से अपनी जान बचाकर मिहीलाल भागने लगा जिस पर तेंदुए ने मिहीलाल का पीछा भी किया पर मिहीलाल ने जैसे तैसे अपने को बचाने में सफल रहा।हमले में मजदूर मिहीलाल बहुत गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहां पर सैकड़ो लोग तमाशबीन बने देखते रहे पर किसी ने भी मिहीलाल को बचाने का प्रयास नहीं किया।ऐसे मौके पर अक्सर लोग दिल छोड़ बैठते हैं मगर उस जिंदादिल मजदूर मिहीलाल ने तेंदुए के साथ लड़ना मंजूर किया और आखिर में अपनी जंग जीत लिया। तेंदुए और मजदूर मिहीलाल की तांडव का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुआ है।
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुएं के भट्ठे में छिपे बैठे होने की पुष्टि की वन विभाग के कर्मचारीयों ने तेंदुएं को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया तो तेंदुए ने वन विभाग की टीम पर भी हमला कर दिया। हमले में वन दरोगा,सिपाही और दो ग्रामीण घायल हुए है। तेंदुएं के शिकार हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। इस घटना के कई घंटे बाद वन विभाग के कर्मचारियो ने तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज करके पकड़ लिया है। पूरे जिले में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है सभी ने मिहीलाल को इस जंग के लिए उनके जज्बे को शैल्यूट किया है।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
