लखीमपुर खीरी : खीरी सांसद व पूर्व विधायक ने जनपंचायत लगाकर पी०डी०ए वाली सरकार बनाने का लिया संकल्प

गोला गोकर्णनाथ – मंगलवार को गोला विधानसभा में खीरी सांसद माननीय उत्कर्ष वर्मा ‘मधुर’जी के साथ समाजवादी पार्टी गोला के पूर्व विधायक विनय तिवारी संग विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में रसूलपनाह,पिपरिया झाऊ,बैवहा मुन्नू सिंह,कल्लूपुरवा,पिपरा खुर्द,इब्राहिमपुर,मलूकापुरकलां में पी०डी०ए जनपंचायत लगाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत कर आने वाले 2027 में उत्तर प्रदेश में पी०डी०ए जनपंचयत वाली सरकार बनाने का संकल्प लिया एवं सभी सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सभी का हाल चाल जाना और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों के बारे में बताया गया तथा लोगो की समस्याओं को सुनकर उनके यथोचित निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में सपा कार्यकर्ता व ग्रामीण जनता उपस्थित रही।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता