लखीमपुर खीरी : कावड़ियों ने अशोक चौराहा पर जमकर काटा हंगामा

गोला गोकर्णनाथ – गोला गोकर्णनाथ में सदर चौराहा पर बुधवार को कांवरियों और महिला पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के बीच में हुई धक्का-मुक्की, कांवरियों ने सदर चौराहे पर काटा जमकर बवाल और किया गोला कोतवाली का घेराव जानकारी के अनुसार गोपामऊ के कांवड़ियों की संख्या हजारों में थी पुलिस प्रशासन ने सिर्फ मंदिर तक डीजे ले जाने को रोका था इस बात पर कांवड़ियों और पुलिस की नोंक झोंक भी हुई इससे कांवड़िए भड़क गए और डीजे ले जाने की जिद पर अड़ गए और पुलिस से धक्का मुक्की करने लगे और सदर चौराहा पर लगी बैरिकेडिंग गिराकर जबरदस्ती मंदिर को जाने लगे जिस पर महिला पुलिस बैरिकेडिंग को खड़ी करती नजर आई कांवड़ियों द्वारा बैरिकेडिंग को लेकर जमकर उत्पात मचाया गया और बैरिकेडिंग को तोड़ दिया गया।मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अम्बर सिंह ने समझाकर कावड़ियों को शांत कराया फिलहाल स्थिति सामान्य है यातायात सुचारू रूप से संचालित है। पुलिस प्रशासन ने मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं और कांवड़ियों से अपील की है कि वह भीड़ और सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन का सहयोग कर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करे।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता