लखीमपुर खीरी – 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नवीन मण्डी स्थल खीरी व रिजर्व पुलिस लाईन्स खीरी तथा जनपद के समस्त थाना/चौकी/पुलिस कार्यालयों में जनपद पुलिस के अधि0/कर्म0 गण द्वारा योगाभ्यास किया गया।
इस अवसर पर मा0 उच्च शिक्षा राज्यमंत्री उ0प्र0 श्रीमती रजनी तिवारी, उ0प्र0 विशेष सचिव श्रीमती मिनिस्ती एस,राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुजीता कुमारी,जिलाधिकारी खीरी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल,पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी,अपर पुलिस अधीक्षक खीरी सहित रिजर्व पुलिस लाईन्स तथा पुलिस कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारीगण,पुलिस परिवारीजन के साथ साथ बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। योग शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित समस्त व्यक्तियों को योग के प्रति जागरुक करते हुए योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक द्वारा मानव जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित रुप से योगाभ्यास करने हेतु प्रेरित किया गया। योग शिविर में पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए योगाभ्यास कराया गया तथा बताया गया कि योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक एवं मानसिक कमियों को दूर कर तनावमुक्त रहा जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है तथा तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता हैl जनपदीय पुलिस के समस्त थानों/चौकी तथा पुलिस कार्यालयों पर भी योग शिविर/कार्यशाला का आयोजन कर योगाभ्यास किया गया।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
