लखीमपुर खीरी : आरोग्य भारती की जिला ईकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम हुआ संपन्न

गोला गोकरननाथ-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आज कृषक समाज इण्टर कॉलेज गोला में आरोग्य भारती की जिला इकाई द्वारा उत्साहपूर्वक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला के प्रवक्ता और माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव आशीष पांडे ने भगवान धन्वंतरि के चित्र के सम्मुख पूजन अर्चन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के रूप में सविता बाजपेई एडवोकेट रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने की।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में दैनिक दिनचर्या में योग को अपनाने का भावपूर्ण आग्रह किया। जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने अपने संगठन आरोग्य भारती के सम्बन्ध में नगर के गणमान्य व्यक्तित्वों के समक्ष संक्षिप्त चर्चा की। इसके पश्चात जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने सविता बाजपेई एडवोकेट को गोला गोकर्ण नाथ जिले की महिला प्रमुख की घोषणा की।इसके पश्चात जिला सचिव रामेन्द्र शुक्ला ने योगाभ्यास कराया। जिसमें वज्रासन, वृक्षासन, ताड़ासन, वीरभद्रासन, प्राणायाम अनुलोम विलोम प्रमुख थे। कार्यक्रम के अन्त में जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने मुख्य अतिथि आशीष पांडे का शॉल ओढ़ाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। शान्ति पाठ जिला सचिव रामेन्द्र शुक्ला ने सम्पन्न कराया। इस अवसर पर नगर के सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता