गोला गोकर्णनाथ – आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिव मंदिर स्थित नीलकंठ मैदान में विधायक अमन अरविंद गिरी जी की उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। गोला विधायक अमन गिरी ने इस अवसर पर कहा योग भारत की ऋषि परंपरा का एक ऐसा मंत्र है, जो स्वस्थ काया के साथ ही हमको स्वस्थ मस्तिष्क भी प्रदान करता है। योग हमारे नियमित दिनचर्या में अवश्य शामिल होना चाहिए इससे हमारे मन मस्तिष्क को एक अद्भुत उर्जा व शांति मिलती हैं।हर भारतवासी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभारी है जिन्होंने योग की इस विरासत को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाकर 21 जून की तिथि को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। संपूर्ण विश्व भारत की योग की विरासत के साथ जुड़कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है। आए हुए सभी अतिथियों व गोला नगर की सम्मानित जनता को गोला विधायक ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी योग साधकों को हृदय से बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य रुप से एसडीएम गोला विनोद गुप्ता,गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू,ब्लॉक प्रमुख कुंभी विमल वर्मा व गोला नगर की सम्मानित जनता उपस्थित रही।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
