(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा आगामी धनतेरस तथा दीपावली त्यौहार के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर विवेक तिवारी सहित भारी पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख बाजारों, सर्राफा मार्केट, दशहरा मेला मैदान,पटाखा मार्केट एवं मत्वपूर्ण विभिन्न चौराहों, संवेदनशील भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक एवं सहायक पुलिस अधीक्षक द्वारा आतिशबाजी और पटाखा बेचने वाली दुकानों का निरीक्षण किया गया उन्होंने दुकानदारों को सुरक्षा मानकों तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत प्रचलित दशहरा मेला मैदान व सर्राफा मार्केट का भी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया गश्त के दौरान आम नागरिक से सीधा संवाद स्थापित कर उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा त्यौहारों के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु सख्त हिदायत भी दी गई तथा उपस्थित लोगों को भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने तथा त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु अपील की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को भी सतर्क रहने और किसी भी अवांछित गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए गए उन्होंने स्पष्ट किया कि दीपावली पर्व पर नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने बताया कि जिलेभर में पुलिस बल को मुस्तैद किया गया है ताकि लोग शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मना सकें।
लखीमपुर खीरी : एसपी द्वारा धनतेरस एवं दीपावली त्यौहार के मद्देनजर मार्केट भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
