लखीमपुर खीरी – समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय श्री बंशीधर राज बाबू जी की जयंती के उपलक्ष में रविवार को पासी स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन छाउछ चौराहा स्थित द लिगेसी मैरिज लॉन में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अयोध्या अवधेश प्रसाद,विशिष्ट अतिथि धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया,खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा मधुर,जफर अली नकवी पूर्व सांसद,श्रीमती गीता पासी विधायक सोरांव प्रयागराज,अनिल वर्मा पूर्व विधायक बालामऊ हरदोई,रवी प्रकाश वर्मा पूर्व सांसद,दाऊद अहमद पूर्व सांसद एवं बड़ी संख्या में पासी समाज के जागरूक सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री स्वर्गीय बंशीधर राज बाबू जी के बड़े पुत्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ.श्री कृष्ण राज,पौत्र इंजीनियर अक्षय राज सनी,जिला उपाध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ,सुरेश प्रताप राज पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने किया।जिसमें सभी अतिथियों एवं जिले के पासी समाज के प्रबुद्ध लोगों ने पासी समाज को शिक्षित और संगठित करने पर जोर दिया। कार्यकम की अध्यक्षता श्री रामपाल यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी एवं संचालन श्री शशांक यादव पूर्व एमएलसी ने की।पूर्व अध्यक्ष अर्बन कोऑपरेटिव बैंक जगदीश राज ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : पासी स्वाभिमान सम्मेलन में मुख्य अतिथि ने पासी समाज को शिक्षित और संगठित करने पर दिया जोर
