गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग महोदया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक खीरी पश्चिमी व क्षेत्राधिकारी महोदया गोला महक शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। गुरुवार को स्वॉट टीम व थाना हैदराबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम सेमरई में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए मुखबिर की सूचना पर समय 04.06 बजे 02 शातिर चोरों को कंधरापुर देवकली मार्ग बहद ग्राम देवकली थाना हैदराबाद जनपद खीरी से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने ग्राम कफारा (थाना धौरहरा) में दिनांक 05.06.2026 को हुई चोरी (मु0अ0सं0 260/2026) की घटना को भी स्वीकार किया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 125 ग्राम सोने के जेवर (कीमत करीब 20 लाख रुपये), 1.5 किग्रा चांदी के जेवर (कीमत करीब 4 लाख रुपये), कुल 64,700 रुपये नकद, चोरी में प्रयुक्त उपकरण व अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। गिरफ़्तर अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी है गिरफ्तार अभियुक्तों मे मनीराम गौतम उर्फ मन्नी पुत्र स्व. हरद्वारी उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम गुदरिया थाना धौरहरा जनपद खीरी,पवन पुत्र जमुना उम्र- 20 वर्ष निवासी ग्राम शुक्लाबाट कस्बा व थाना धौरहरा जनपद खीरी है.
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 21.05.2026 की रात्रि ग्राम सेमरई में श्री चन्द्रप्रकाश मिश्रा के घर में अज्ञात चोरों द्वारा खिड़की तोड़कर लगभग 2 लाख रुपये नकद व भारी मात्रा में जेवर चोरी कर लिए गए थे। इस सम्बन्ध में थाना हैदराबाद पर मु0अ0सं0 154/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा चोरी की इस घटना का शीघ्र एवं सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हे पुरस्कृत किया गया है।
