लखीमपुर खीरी : 8मार्च को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा होली मिलन समारोह

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) श्री हरिद्वारी वैश्य समिति (रजि.) गोला गोकर्णनाथ खीरी के मीडिया प्रभारी अनुज कुमार गुप्ता ने बताया हरवर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह कार्यक्रम 8 मार्च 2026 दिन रविवार को श्री हरिद्वारी वैश्य धर्मशाला मिल रोड निकट गन्ना लाइन पर होना सुनिश्चित हुआ है। जिसमें 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हरिद्वारी वैश्य समाज के स्वजातीय बंधुओं को सम्मानित किया जाएगा साथ ही गोला नगर के वर्ष 2025 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 75% अंक से परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थी या उनके अभिभावक अंकपत्र की क्षायाप्रति, नाम, पता व मोबाइल नंबर सहित अति शीघ्र ज्ञान मेडिकल स्टोर मोहम्मदी रोड गोला गोकर्णनाथ पर जमा कर दे जिससे समय रहते कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण की जा सके। उन्होंने बताया बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने हरिद्वारी वैश्य समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं से अपील की है कि इस आयोजित होली मिलन समारोह में सभी स्वजातीय बंधु अपने परिवार सहित बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच प्रेम, एकता, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम आपसी ईर्ष्या-द्वेष को भुलाकर रंगों के माध्यम से गले मिलने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने और खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करता है। हम सब मिलकर एक-दूसरे के जीवन में खुशियों के रंग भरें यह मिलन समारोह सभी को एकता के सूत्र में पिरोने का अवसर है।

Leave a Comment