लखीमपुर खीरी : थाना गोला पुलिस ने नफर वांछित अभियुक्त शिवम सिंह को किया गिरफ्तार

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक गोला अम्बर सिंह के नेतृत्व में दिनांक 04.02.2026 दिन बुधवार को थाना गोला पुलिस द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 06/2026 धारा 109(1)/115(2) बीएनएस में वांछित 01 नफर अभियुक्त शिवम सिंह पुत्र स्व0 राम गोपाल सिंह निवासी मो0 सर्वोदय नगर बाकेगंज रोड थाना गोला जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 योगेश कुमार,हे0का0 विजय पाल वर्मा,का0 शिवकुमार थाना गोला जनपद खीरी रहे।