लखीमपुर खीरी : अलीगंज से चोरी की योजना बनाते समय गोला पुलिस ने चोरी के उपकरणों के साथ चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

गोला गोकर्णनाथ – थाना गोला पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाते समय चार अभियुक्तों को चोरी के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया। क्षेत्राधिकारी गोला के नेतृत्व में शनिवार को थाना गोला पुलिस टीम द्वारा चार अभियुक्तों रामलखन पासी पुत्र छडीराम निवासी ग्राम सहसपुर थाना गोला,वृजलाल पुत्र पूरन पासी निवासी ग्राम सहसपुर थाना गोला,अमित पुत्र छोटे रैदास निवासी ग्राम सहसपुर थाना गोला,छोटे रैदास पुत्र भज्जा निवासी ग्राम साहसपुर थाना गोला जनपद खीरी को शिवलाल बाबा मंदिर चौकी अलीगंज से चोरी की योजना बनाते समय चोरी के उपकरणों बेलचा,प्लास,हथौड़ी,पेचकस,रॉड के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरुद्ध स्थानीय थाना पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 दिनेश कुमार पाठक थाना गोला,हे0का0 संजय कुमार मिश्र थाना गोला,का0 उर्वेश सिंह थाना गोला,का0 आशीष कनौजिया थाना गोला मुख्य रूप से शामिल रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता