लखीमपुर खीरी : डीएम एसपी संग गोला पालिकाध्यक्ष ने बैठक कर श्रावण मास की तैयारियों का लिया जायजा

गोला गोकर्णनाथ – मंगलवार को श्रावण मास से पहले तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक गोला छोटी काशी के नीलकंठ मैदान में आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा श्रावण मास में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है जिसको लेकर प्रशासन द्वारा साझा रणनीति तैयार की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए डीएम ने कहा माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ कॉरिडोर की रखी गई नींव अब आकार ले रही है और इस बार सावन मास में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा जैसे आयोजन आकर्षण का केंद रहेंगे।डीएम ने बताया श्रावण मास को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो चुका है जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल एसपी संकल्प शर्मा ने मेले से जुड़े समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सावन मेला की तैयारियों का निरीक्षण कर पेयजल, अस्थाई शिविरों, प्राथमिक चिकित्सा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और सभी को श्रावण मास की शुभकामनाएं दी।
गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष द्वारा पॉलीथिन रोक पर एक नई पहल की गई है पालिकाध्यक्ष के साथ डीएम व एसपी ने गोला नगर के लोगो को कैरी बैग भी वितरित किए और लोगों से पालीथीन से बचने की अपील भी की।
बैठक में एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, उपजिलाधिकारी महोदय गोला,सीओ गोला,कोतवाल गोला,शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन गिरि,भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरि उर्फ मोंटी भैया,गोला नगर पालिका परिषद के सभासद एवं गोला नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता