लखीमपुर खीरी : गोला विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर निर्मित परियोजनाओं का किया निरीक्षण

गोला गोकर्णनाथ – मंगलवार को गोला विधायक अमन गिरी ने ग्राम बेलहा सिकटिया व ग्राम डम्बल टाण्डा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ओर निर्मित परियोजनाओं का निरीक्षण किया साथ ही मौके पर पहुंचकर मद पंप हेतु विधायक ने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का ड्रोन कैमरे के द्वारा सर्वे कर कार्य किए जाने का दिशा निर्देश दिया ताकि नदी के बहाव को मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। दौरे के दौरान गोला विधायक अमन गिरी ने विभिन्न गांवों के किसानों जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मुलाकात कर उनका फीडबैक भी लिया। इस दौरान अवधेश मिश्रा,प्रधान नेपाली राज,पूर्व प्रधान जगजीत सिंह,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजवीर सिंह,श्रवण मिश्रा,पूर्व प्रधान सोडी,जिला पंचायत सदस्य डॉ बच्चू सिंह,नरेश त्रिवेदी, सरदार विग्गी,सोहन लाल,मंजीत शुक्ला,संजय त्रिपाठी,सहित अधिकारी व पदाधिकारीगण एवं ग्रामवासी मौजूद रहें।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता