लखीमपुर खीरी : गोला विधायक ने श्रावण मास से पहले तैयारियों का लिया जायजा

गोला गोकर्णनाथ -शनिवार को छोटी काशी गोला शिव मंदिर में गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने पवित्र श्रावण मास में उमड़ने वाली आस्था की बयार को देखते हुए लाखों की संख्या मे श्रद्धालुओं का आगमन होता है श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हर स्तर पर निरिक्षण किया। गोला विधायक ने श्रद्धालुओं के आने जाने की व्यवस्थाएं, मेडिकल टीम की व्यवस्थाएं, श्रद्धालुओं के रुकने व पार्किंग की व्यवस्थाओं पर जोर दिया साथ ही उन्होंने शिव भक्तों की सुरक्षा और मंदिर परिसर व रास्तों की साफ सफाई की व्यवस्था पर जोर दिया। विधायक ने निर्देश दिया कि वह मंदिर आने और जाने वाले रास्तों को दुरुस्त करा ले। नीलकंठ मैदान की बेहतर साफ सफाई कर दी जाए भक्तों की भीड़ को रोकने के लिए अच्छी व्यवस्था की जाए और ध्यान रहे कि किसी भी भक्तों को बेवजह कोई दिक्कत ना हो आदि व्यवस्थाओं को देखते हुए गोला विधायक अमन गिरी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू,वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरी मोंटी,मण्डल अध्यक्ष कुम्भी रविन्द्र कटियार, एडिशनल एसपी,एसडीएम गोला,सीओ गोला,इंस्पेक्टर गोला, अधिशाषी अधिकारी, पालिका स्टाफ सहित नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहें।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता