गोला गोकर्णनाथ – शनिवार को गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने शिव मंदिर कॉरिडोर में सावन माह की तैयारियों को लेकर तहसील प्रशासन के साथ निरीक्षण कर जायज़ा लिया। कॉरिडोर एवं सावन माह के मेले की तैयारियों को देखते हुए निर्माण कार्य गति को धीमा देखते हुए माननीय विधायक अमन गिरी ने कॉरिडोर अधिकारियों व ठेकेदारों से नाराजगी व्यक्त कर उन्हें कड़ी फटकार लगाई और आदेश देते हुए कहा दो दिनों के भीतर कॉरिडोर की सड़के व अन्य चीजों को पूर्ण व सुचारू रूप से सही किया जाए जिससे सावन माह में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई भी असुविधा न हो साथ ही सावन मेले में फूल माली व प्रसाद आदि दुकानों को भी जगह सुनिश्चित कर सुचारू रूप से व्यवस्थित कराने का काम किया। गोला विधायक अमन गिरी ने कहा सावन माह में आने वाले सभी शिव भक्त कांवरिया हम सभी गोला नगरवासियों का मेहमान हैं किसी भी कावरियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।इस मौके पर सचिन सिंह, जिला पंचायत सदस्य तौहीद खान, रामकुमार सिंह उर्फ छोटे,सुरेन्द्र शर्मा, आमिर खान,नवनीत,राजू रावत,राम गुलाम पाण्डेय,नीरज,संजय सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : गोला विधायक ने सावन मेले की तैयारियों का लिया जायजा
