गोला गोकर्णनाथ मंगलवार को गोला विधायक अमन गिरी बिजुआ ब्लॉक के बझेड़ा गांव पहुंचे और बाढ़ से बचाव के लिए कटान क्षेत्र का दौरा किया जहां विधायक अमन गिरी ने ग्रामीणों से बात कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी ग्रामीणों ने बताया लखीमपुर जिले में शारदा नदी के कटान से किसानों की कृषि भूमि लगातार नदी में समाती जा रही है शारदा नदी इस समय उफान पर हैं इससे आसपास के क्षेत्र में रहने वाले किसानों और लोगों को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है जो किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है बिजुआ ब्लॉक के बझेड़ा गांव में नदी तेजी से कटान कर रही है नदी के तलहटी में बसे गांवों में बने मकान नदी में समा जाने की कगार पर है कई एकड़ कृषि योग्य जमीन और खड़ी फसलों को भी नुकसान हुआ है शासन प्रशासन द्वारा राहत नहीं मिल पा रही है। विधायक ने ग्रामवासियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया बाढ़ राहत चौकिया स्थापित की जाए व बाढ़ से बचाव के सारे प्रबंध किए जाए और स्थायी समाधान हेतु कार्ययोजना तैयार कर अमल में लाया जाए। विधायक ने बाढ़ग्रस्त इलाको से निपटने के लिए अधिकारियों को हर संभव मदद के साथ ग्रामवासियों के खड़े रहने का आदेश दिया। इस अवसर पर प्रधान सोढी, प्रधान शेरू, बीडीसी सतपाल सिंह सभासद भोली गिरी, रामगुलाम पांडे, डॉ बच्चू सिंह, नरेश त्रिवेदी, सुधीर बाजपेई, आनंद किशोर, रामशरन एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
लखीमपुर खीरी : गोला विधायक ने बाढ़ से बचाव के लिए कटान क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण
