गोला गोकर्णनाथ – सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को गोला गोकर्णनाथ में लखीमपुर रोड पर वन चेतना पार्क में गोला विधायक माननीय अमन गिरी अपने तमाम साथियों के साथ पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए वृक्षारोपण किया साथ ही स्वच्छता अभियान के तहत सभी साथियों संग मिलकर वन चेतना पार्क की साफ सफाई कर स्वच्छ बनाया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कुंभी विमल वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रुघन मिश्रा, भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरी उर्फ मोंटी भैया,विश्वनाथ सिंह,राम गुलाम पांडे,अवधेश मिश्रा,राजन साहनी, सचिन सिंह,राजेश सिंह,आयुष शुक्ला, दिलीप यादव,कपिल भारती,राहुल वाल्मीकि,सुमित कश्यप,सत्य प्रकाश अग्रवाल,टोनी सैनी,रेखा मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
