(द दस्तक 24 न्यूज़) गोला गोकर्णनाथ – गोला के नीलकंठ मैदान में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के ध्वज पूजन को लेकर गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने बुधवार को ध्वज की पूजा अर्चना की और श्रीमद् भागवत पुराण को गोला शिव मन्दिर में माथा टेक कर लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की और बताया आगमी 30 अक्टूबर 2025 से श्रीमद् भागवत कथा प्रारम्भ होने जा रही है श्रीमद् भागवत कथा सभी वेदों का सार है, जो मन को शुद्ध करती है और जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति दिलाती है। यह कथा भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का मार्ग दिखाती है, और इसके श्रवण से मनुष्य शोक, मोह और भय से मुक्त होकर शांति व आनंद प्राप्त करता है।
इस अवसर पर गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू भी श्रीमद् भागवत कथा के ध्वज पूजन एवं पोथी यात्रा में शामिल हुए। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने बताया श्रीमद् भागवत कथा 30 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार से प्रारंभ होगी जो 5 नवंबर 2025 दिन बुधवार तक एक हफ्ते चलेगी। 6 नवंबर 2025 दिन गुरुवार को हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है। अध्यक्ष ने सभी भक्तप्रेमियो से अपील की गोला के नीलकंठ मैदान में प्रारंभ हो रही श्रीमद् भागवत कथा में सभी भक्तजन ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद् भागवत कथा और लीलाओं का श्रवण करे और अपने जीवन को धन्य बनाए।
इस अवसर पर सत्यप्रकाश अग्रवाल,के के शुक्ला,मुनेंद्र शुक्ला,पंकज पुरवार,श्रीराम राजपूत,श्रीराम बाजपेई,महेंद्र गिरी सहित भक्तजन मौजूद रहे।
लखीमपुर खीरी : नीलकंठ मैदान में 30 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही श्रीमद् भागवत कथा के ध्वज पूजन में शामिल हुए गोला विधायक व चेयरमैन
