गोला गोकर्णनाथ – गोला विधायक अमन गिरी ने बृहस्पतिवार को ग्राम तकिया में पहुंचकर बाजार भ्रमण किया वहां के दुकानदारों की समस्याओं को सुना व उन समस्याओं का निराकरण किया एवं सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सहायता समूहों को लेकर माताओं व बहनों की समस्याएं सुन समूह के बिंदुओं पर वार्तालाप किया और जो समस्याएं माताए एवं बहनों ने बताई उन समस्याओं का विधायक अमन गिरी द्वारा निराकरण भी किया गया तत्पश्चात माननीय विधायक अमन गिरी ग्राम अजान पहुंचे वहा के ग्रामवासियों से मिलकर वहां की समस्याओं को सुना और वहां पर खाद वितरण समस्याओं को सुना व प्रमुख मार्गो के निर्माण हेतु प्रस्ताव लिए साथ ही लोगों को आश्वासन दिया जो भी ग्राम पंचायत में मार्ग रह गए हैं वह भी जल्द से जल्द पूर्ण कर दिए जायेगे व खाद को ज्यादा से ज्यादा किसान भाइयों तक पहुंचाया जाए इसको लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता भी की।इस मौके पर ग्राम प्रधान विपिन यादव, गन्ना संचालक संतोष वर्मा , पूर्व प्रधान वीरेंद्र वर्मा,प्रधान सर्वेश वर्मा, पूर्व प्रधान अशोक कुमार, अवधेश मिश्रा साधन सहकारी समिति सचिव पंकज वर्मा सहित ग्रामवासी व अन्य लोग मौजूद रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
