लखीमपुर खीरी : गोला चेयरमैन ने डीएम से मिलकर श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा पर चर्चा कर हर गांव तालाब अभियान के तहत जनपद खीरी का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर पुष्प गुच्छ भेट कर दी बधाई

गोला गोकर्णनाथ – बुधवार को भाजपा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल जी से मिलकर श्रावण मास में नगर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के विषयों पर विभिन्न विभागों के कार्यों को श्रावण मास से पहले कराए जाने पर विस्तार से चर्चा की जिस पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने भरोसा दिलाया श्रावण मास में दूरदराज से आने वाले सभी शिव भक्तों की सुरक्षा एवं सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा जिससे आने वाले किसी भी शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की कोई भी असुविधा नहीं होने दी जाएगी। तत्पश्चात नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने हर गांव तालाब अभियान के तहत एक माह में 1030 सामुदायिक तालाबों के निर्माण का अपने जनपद लखीमपुर खीरी का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल जी को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दी।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता