लखीमपुर खीरी – अटल सभागार में एक गरिमामय समारोह के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दुर्गा शक्ति नागपाल, मा.विधायक योगेश वर्मा तथा मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार द्वारा यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के टॉप-10 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक छात्र को मेडल, टैबलेट एवं ₹21,000 का प्रोत्साहन चेक प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन की लाइव स्ट्रीमिंग भी की गई जिसे छात्रों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक देखा।यह आयोजन छात्रों के कठिन परिश्रम और समर्पण का सच्चा सम्मान था जो आने वाले समय में उन्हें नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
