लखीमपुर खीरी : मैलानी के चरक हॉस्पिटल में शुरू हुई फ्री ओपीडी

गोला गोकर्णनाथ – गोला तहसील के मैलानी कस्बे के चरक अस्पताल एंड मेटरनिटी सेन्टर में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन नगर पंचायत चेयरपर्सन कीर्ति माहेश्वरी एवं समाजसेवी भवानी शंकर माहेश्वरी के द्वारा फीता काटकर 365 दिनों तक चलने वाली फ्री ओपीडी का शुभारंभ किया।इस दौरान खुटार नगर पंचायत चेयरपर्सन पति लक्ष्मण गुप्ता,नरेश यादव,अनीता यादव,जिला उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री गोपाल सिंघल,नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा,मोहम्मद उमर सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। अस्पताल के मालिक डॉ शादाब सिद्दीकी ने बताया कि गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें,इसके लिए गांधी जयंती से प्रत्येक दिन विशेष तौर पर निःशुल्क ओपीडी की व्यवस्था शुरू की गयी है,इससे प्रत्येक मरीज ओपीडी में एक्सपर्ट को अपनी बीमारी दिखा सकेंगे,मरीज यदि चाहें तो केवल एक सौ रुपये देकर संबंधित बीमारी की तीन दिनों की दवाईयां सहित मधुमेह,बीपी,आक्सीजन और पल्स की जाँच करा सकता है।मरीज के अस्पताल में भर्ती होने पर सभी तरह की जांचो एवं होने वाले खर्चो पर पचास प्रतिशत् की छूट दी जायेगी।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता