गोला गोकर्णनाथ – सनशाइन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित मंगलवार को पंचायत भवन अलीगंज में सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर कौशल वर्मा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर कैम्प में 250 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं दी गई।इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर,यूरिक एसिड,नसों व फिजियोथैरेपी की जांचे की गई,स्वास्थ्य कैम्प में आसपास के कई गांवों के जरूरतमंदों ने पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर कैंप का लाभ उठाया। इस अवसर संजील वर्मा (अध्यक्ष पटेल संस्थान गोला गोकर्णनाथ),सौरभ शुक्ला,अनुज सिंह,अभिषेक वर्मा, विजय विश्वकर्मा,सुमित,राकीम अली व हॉस्पिटल स्टाफ व स्कूल स्टाफ सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
