लखीमपुर खीरी : पूर्व राज्यसभा सांसद ने किया नारी शक्ति बुटीक सिलाई एवं मैचिंग सेंटर का उद्घाटन

गोला गोकर्णनाथ – दिनांक 27.05.2025 को नारी शक्ति बुटीक सिलाई एवं मैचिंग सेंटर का उद्घाटन पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय श्री रवि प्रकाश वर्मा जी ने किया। नारी शक्ति बुटीक सिलाई एवं मैचिंग सेंटर जो खुटार रोड स्थित महेश कबाड़ी वाली गली में है की प्रोपराइटर रोशनी जैन ने बताया वर्तमान परिस्थितियों में महिलाओं को रोजगार प्रदान करना ही मेरा लक्ष्य है इसीलिए मैं अपने क्षेत्र की बेरोजगार महिलाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु स्थानीय स्तर पर सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की है सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण प्राप्त करके महिलाएं घर बैठे लोगों के कपड़े सिलकर अच्छी आमदनी अर्जित कर सके इस प्रशिक्षण केंद्र को खोलने का एकमात्र उद्देश्य यही है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर पारिवारिक आय को बढ़ाने में सहयोग देगी अपने जीवन को बेहतर बनाकर बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान कर उन्हें एक श्रेष्ठ नागरिक बनाएंगी वास्तव में महिलाएं ही परिवार की धुरी है उनकी सहायता करना ही हमारा पुनीत कार्य है आपसे अनुरोध ही नहीं विनम्र निवेदन है कि हमारे प्रतिष्ठान नारी शक्ति बुटीक एवं सिलाई सेंटर पर एक बार सेवा का अवसर अवश्य दें। नारी शक्ति बुटीक एवं सिलाई सेंटर का शुभारंभ रोशनी जैन ने किया। इस शुभारंभ अवसर पर निरूपा पांडे, निधि शुक्ला,कमलेश गुप्ता,योगेंद्र वाजपेई,श्रवण कुमार,अजीत जैन,पप्पू बाजपेई,आदेश गुप्ता,राकेश विश्वकर्मा, कमलेश गुप्ता,जयचंद शाह,तरनजीत सिंह,रचना जयसवाल,चंद्रकांत वर्मा, जगदीश प्रसाद,नारायण लाल वर्मा, मुमताज बेग,अनुज कुमार आदि लोग मौजूद रहे |

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता