लखीमपुर खीरी : राम जानकी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बाल मेले का पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) 14 नवंबर 2025 गोला नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राम जानकी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मे बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया।बाल मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने फीटा काट कर किया।

मां सरस्वती एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कहते हैं, कि बालकों के अंदर प्रतिभा कूट – कूट कर भरी होती है। राम जानकी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बाल मेले में यह नजर भी आया। बाल मेले में बारहवी तक के विद्यार्थियों द्वारा अपनी – अपनी कुशलतानुसार अलग – अलग प्रकार की दुकानें सजाई गईं थीं। कहीं भेल – चाट – गोल गप्पे की चटपटी दुकानें, तो कहीं बच्चों द्वारा इजात किए गए दिमाग लड़ाने वाले खेलों के स्टॉल लगाए गए थे। सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह थी, कि प्रत्येक स्टॉल को बच्चे स्वयं संचालित कर रहे थे। पकवान तैयार करने से लेकर परोसने, हिसाब – किताब लगाकर कूपन संग्रह करने तक का सारा काम बच्चों द्वारा ही किया जा रहा था। वहीं प्रत्येक स्टॉल के साथ एक – एक संरक्षक शिक्षक – शिक्षिका तैनात थे, जो विद्यार्थियों का मार्ग – दर्शन कर रहे थे।

पूर्व पालिका अध्यक्ष ने बाल मेले मे बच्चों द्वारा लगाई गई दुकानों पर पहुंच कर उनका उत्साह वर्धन किया और बाल दिवस की विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित विद्यालय स्टाफ को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने बाल दिवस के अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि सभी छात्र छात्राएं पूरे मनोयोग से पढ़ाई करे और अपने परिवार तथा विद्यालय का नाम रोशन करें अपने माता-पिता शिक्षको शिक्षिकाओं का सम्मान करें तभी भविष्य उज्जवल होगा। बाल दिवस के अवसर पूर्व पालिका अध्यक्ष ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गोला नगर के गणमान्य व्यक्तियों सहित छात्र – छात्राएं, शिक्षक शिक्षिकाए एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।