लखीमपुर खीरी : पूर्व पालिकाध्यक्ष ने किया मयंक इंटरप्राइजेज के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन

गोला गोकर्णनाथ – तहसील रोड पर बुधवार को मयंक इंटरप्राइजेज के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने पूजन अर्चन व फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर मयंक इंटरप्राइजेज के नवीन प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर मयंक गुप्ता एवं गोला बाथम वैश्य सभा के नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया। इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने भगवान भोलेनाथ से मयंक इंटरप्राइजेज के उत्तम व्यवसाय के लिए प्रार्थना की और अपनी शुभकामनाएं देते हुए नवीन प्रतिष्ठान खोले जाने पर बधाई दी उन्होंने कहा मयंक एंटरप्राइजेज में किसानों को उचित दर पर खेती से संबंधित कीटनाशक दवाई और उपकरण उपलब्ध होंगे जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। उद्घाटन के अवसर पर भारी संख्या में मातृशक्ति एवं किसान बन्धु उपस्थित रहे।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता