पहलगाम आतंकी हमले पर भड़के पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टैनी ने पहलगाम कश्मीर मे हुए पर्यटको पर हमले में मारे गए लोगो के लिए संसदीय कार्यालय पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा।जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम के पास स्थित बैसरन में आतंकियों ने जो बर्बरता की है,उससे पूरा देश गुस्से में हैं,आतंकियों ने 28 पर्यटकों को मार डाला है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने धर्म पूछकर मारा है।बताया तो यहां तक जा रहा है कि आतंकियों ने मारने से पहले कलमा भी पढ़वाया है और फिर गोली मारी है। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टैनी का बड़ा रिएक्शन सामने आया है।अजय मिश्रा टैनी ने अपने संसदीय कार्यालय पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कश्मीर में हिन्दू तो पहले ही मारे काटे जा चुके हैं,जो जान बचाकर भागने में सफ़ल रहे वे अपने ही देश में आज भी शरणार्थी हैं।अब अपने पर्यटक भाई बहनों से कहना चाहूंगा जिन पर्यटकों की उनके परिजनों के सामने बर्बर हत्या की गयी यह बहुत ही शर्मनाक घटना है हमारी सरकार इसका मुहतोड़ जवाब देगी। भारत आतंक के आगे नही झुकेगा। इस नृशंस आतंकी हमले के दोषियों को बख़्सा नही जायेगा।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए संसदीय कर्यालय पर पूर्व गृह राज्य मत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की
