श्रावण माह में कांवड़ियों के लिए फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं – सावन के पवित्र माह में लखीमपुर खीरी जिले के आधारपुर गांव के पास दानवीरों ने कांवड़ियों के लिए सेवा का अद्भुत उदाहरण पेश किया है सावन के पवित्र माह में जहां देशभर में कावड़ यात्रा को लेकर भक्ति भाव का माहौल है वही लखीमपुर खीरी जिले के आधारपुर गांव के पास दानवीरों ने कांवरियों के लिए सेवा का अद्भुत उदाहरण पेश किया है लखीमपुर शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर एन एच 730 पर करीब 50000 वर्ग फुट क्षेत्र में कावड़ियों के लिए एक भव्य सेवा शिविर लगाया गया है जो किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है इस सेवा पंडाल में कांवड़ियों के लिए लेटने,बैठने, नहाने,खाने पीने,कपड़े सिलवाने,जूते चप्पल मरम्मत करवाने तक की बेहतरीन व्यवस्था की गई है कैंप में एक ओर इडली डोसा चाऊमीन माइक्रोनी छोला भटूरा समोसा चावल टिक्की जैसे करीब 15 व्यंजन बनाए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई है कैंप में सेवा दे रहे लोगों में कई ऐसे भी हैं जो रास्ते से गुजरते समय खुद को नहीं रोक पाए और शिव भक्ति से प्रेरित होकर सेवा में लग जाते हैं एक कारीगर ने कहा यह बारात शिवाजी की है और हम सब भारतीयों की सेवा में हैं यह सेवा शिविर न केवल कांवरियों को राहत पहुंचा रहा है बल्कि मानवता और श्रद्धा का अनुपम उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहा है कैंप में विभिन्न योजनाओं व्यंजनों के नाम से बोर्ड लगाए गए हैं जैसे डोसा क्षेत्र,इडली स्टॉल,मायक्रोनी कॉर्नर,चाय पानी,जूते चप्पल मरम्मत,फ्री सिलाई सेवा आदि हर क्षेत्र में काम करते लोग चूल्हों पर व्यंजन बनाते सेवक,सिलाई मशीन चलाते कारीगर और व्यवस्था को संभालते स्वयंसेवक यह दृश्य किसी धार्मिक मेले या शादी समारोह जैसे लगते हैं इस सेवा शिविर को देखकर हर कोई कह रहा है यह कोई साधारण कैंप नहीं बल्कि शिव की बारात की सेवा है।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
