लखीमपुर खीरी – पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना फरधान के नेतृत्व में थाना फरधान पुलिस द्वारा दिनांक 28.07.2025 को थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम गुलरिया खुर्द में मिले मृतक सुहेल अली पुत्र जमालुदीन निवासी मुडिया मिश्र थाना गोला जनपद लखीमपुर खीरी उम्र 23 वर्ष की हत्या कर ई०-रिक्शा लूटने की घटना का सफल अनावरण करते हुए दिनांक 30.07.2025 को थाना फरधान पुलिस द्वारा 03 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनकी निशादेही पर ई० रिक्शा को बरामद किया।दिनांक 28.07.2025 को ग्राम गुलरिया खुर्द में एक अज्ञात पुरूष शव उम्र करीब 25 वर्ष पडा मिलने के संबंध में आगन्तुक शिवचन्द्र वर्मा पुत्र बद्रीप्रसाद नि०ग्रा० गुलरिया खुर्द थाना फरधान जिला खीरी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सूचना फौती दर्ज हुई जिसमें मृतक के परिवारीजन द्वारा शव की शिनाक्त की गयी तथा पंचायतनामा व पोस्टमार्टम संबंधी कार्यवाही की गयी तत्पश्चात वादी मुकदमा श्री जमालुद्दीन पुत्र महमूद निवासी ग्राम मुड़िया मिश्र थाना गोला जनपद खीरी द्वारा अगले दिन दिनांक 29.07.2025 को स्वंय के पुत्र सुहेल अली पुत्र जमालूदीन निवासी मुडिया मिश्र थाना गोला जनपद लखीमपुर खीरी उम्र 23 वर्ष की हत्या अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कर देने के संबंध में दी गयी तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 300/2025 धारा 103(1)/ 238 बीएनएस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया जिसमें थाना फरधान पुलिस द्वारा दिनांक 30.07.2025 को घटना का सफल अनावरण करते हुये 03 नफर अभि0गण को सुंसंगत साक्ष्य संकलन से नाम प्रकाश में लाते हुये अभि0गण को गिरफ्तार किया गया। अभि0गण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल व मृतक का ई०-रिक्शा बरामद हुआ। अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो निहाल खान व महताब द्वारा बताया गया कि दिनांक 27.07.2025 को हम दोनो लखीमपुर से अपनी मोटर साइकिल से निहाल की ससुराल सल्लिहा जा रहे थे जब हम देवकली के पास पहुंचे तो एक ई रिक्शा सड़क पर जा रहा था जिसको एक लड़का चला रहा था जिसे हम नहीं जानते थे हम लोगो ने उसे लूटने की योजना बनायी और उसके पास गए तथा उसे बताया कि सल्लिहा से सवारी लेनी है यदि खाली हो तो हमारे साथ चलो वह खाली था तो इसलिये तैयार हो गया हम दोनो मोटर साइकिल से थे और ई रिक्शा हम लोगो के साथ साथ सल्लिहा तक आया सल्लिहा गांव के बाहर ही बाहर हम लोग उस रिक्शे को बहाने से ग्राम मिठनाबोझी गुलरिया खुर्द के जंगल के पहले नाले के पास ले गये तथा मोटर साइकिल एवं ई रिक्शा नाले के पहले खड़ी कर दी उसे बहाने से गन्ने के खेत मे ले गये तथा गन्ने के खेत मे अन्दर जाते ही हम दोनो ने उसे दबोच लिया खेत में ही एक रस्सी बंधी थी जिसे हम लोगो ने खोल लिया था हम दोनो ने उस व्यक्ति का मुंह दबा दिया और उसका गला कसने लगे तथा उसके गले मे रस्सी फंसाकर तेजी से कस दिया व उसकी शर्ट को उसके मुंह मे ठूंस दिया वह थोडी देर मे ही मर गया हम दोनो ने उसे उठाकर खेत के थोड़ा और अन्दर छिपा दिया तथा उसके चप्पल भी वही डाल दिये थे तथा वहां से निकलकर बाहर आये अपने मोटर साइकिल को स्टार्ट करने लगे लेकिन मोटरसाइकिल स्टार्ट नहीं हुई तो हम दोनो ने मोटरसाइकिल को ई रिक्शे मे लादकर अलीगंज होते हुए गोला से पहले पेट्रोल पम्प पर मोटर साइकिल में पेट्रोल भराकर हम दोनो गोला होकर ग्राम करनपुर पहुंचे ग्राम करनपुर मे हम लोगो ने एक परचून के दुकानदार ताहिर हुसैन को 26000 रूपये मे ई रिक्शा बेच दिया। जिसमे से 19500 रूपये आनलाइन तथा 1500 रुपये नकद लिये है। अभिगण निहाल खान व महताब को अन्तर्गत धारा 103(1)/238/309 (6)/317 (3) बीएनएस० तथा ताहिर हुसैन को अन्तर्गत धारा 317 (3) बीएनएस0 में हिरासत पुलिस में लिया गया।अभियुक्तों को थाना लाकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।लूटे गये ई-रिक्शा की बरामदगी बहद ग्राम करनपुर थाना गोला जिला खीरी अभियुक ताहिर हुसैन के घर के बाहर बनी दीवाल के पास काली पन्नी से ढकी हुई बरामद हुई।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : मृतक सुहेल की हत्या की घटना का थाना फ़रधान पुलिस ने किया खुलासा
