लखीमपुर खीरी : आर्य समाज का चुनाव निर्विरोध संपन्न गुरुशरण पाठक प्रधान व ओमप्रकाश वैश्य बने मंत्री


गोला गोकर्णनाथ – आर्य समाज गोला का चुनाव बुधवार को वीरेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट मंत्री आर्य समाज कुकरा की देखरेख में सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुआ जिसमें गुरुशरण पाठक को प्रधान, ओमप्रकाश वैश्य को मंत्री,श्रवण महेश्वरी को उपमंत्री,नवीन भसीन को कोषाध्यक्ष,पतिराखन लाल वर्मा,विजय राठी को उपाध्यक्ष,विमलेश शुक्ला को पुस्तकाध्यछ निर्वाचित किया गया। इस मौके पर सभा के सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी एवं सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। नवनिर्वाचित प्रधान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्य समाज का उद्देश्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जो वेदों पर आधारित हो,न्याय पूर्ण हो और सभी के लिए समान अवसर प्रदान करें इस कार्य को हमारे वरिष्ठजनों ने आगे बढ़ाया है इस कार्य को पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। नवनिर्वाचित मंत्री ओमप्रकाश वैश्य ने चुनाव के सफल संचालन की सभी को बधाई दी। आर्य समाज गोला की सभा में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में वीरेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट मंत्री आर्य समाज कुकरा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो के नाम की घोषणा की उन्होंने विश्वास जताया कि जो प्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं वह आर्य समाज के सिद्धांतों नियमों व समाज और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य करेंगे और आर्य समाज को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे l इस अवसर पर अंतरंग सदस्य कमलजीत आर्य,अखिलेश गुप्ता,गोपाल शुक्ला, बालकृष्ण गुप्ता,मुन्नालाल स्वर्णकार, अनिल भसीन व दयानंद बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अवधेश मिश्रा एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता