गोला गोकर्णनाथ – गोला तहसील के मैलानी कस्बे में मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी प्रतिनिधि भवानी शंकर महेश्वरी की अगुवाई में बृहस्पतिवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया इस यात्रा में भारत माता की झांकी ने लोगो का मन मोह लिया यह यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ मैलानी के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में मैलानी वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और भारत माता की जय के जयकारों के साथ देशभक्ति के प्रति इस भव्य तिरंगा यात्रा को सफल बनाया गया।इस यात्रा में शामिल लोगों का देशभक्ति के प्रति जोश और उत्साह देखने को मिला। नगर पंचायत प्रतिनिधि ने इस यात्रा के दौरान इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगरवासी, क्षेत्रवासी, सभी छोटे-बड़े भाई-बहनों, माताओं-बहनों, युवाओं और बच्चों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा आप सभी के सहयोग सहभागिता और देशप्रेम ने इस यात्रा को यादगार बना दिया।हम सबका यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। इस सफल आयोजन के लिए नगर पंचायत मैलानी की ओर से सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी गई।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : मैलानी में भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में दिखा जोश उत्साह और देशभक्ति के प्रति जुनून
