लखीमपुर खीरी – लखीमपुर खीरी के ग्राम नौसर जोगी भीरा निवासी विपिन गुप्ता की गर्भवती पत्नी श्रीमती रूबी गुप्ता ने आरोप लगाया है आशा के कहने पर विपिन गुप्ता ने अपनी गर्भवती पत्नी को गोलदार अस्पताल में भर्ती कराया था जहां डॉक्टरों ने 25000 रुपए के इलाज में खर्च आने की बात कहीं गई जिस पर पीड़िता के पति ने तत्काल 5000 रुपए जमा किए जिससे इलाज शुरू हो सका डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत हो गई बच्चे के परिजनो ने डॉक्टरों व अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही किए जाने का आरोप लगाया। बच्चे का पिता थैले में शव रखकर रोते बिलखते कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां पर अधिकारियों की बैठक चल रही थी घटना की पूरी जानकारी देते हुए डॉक्टरों एवं अस्पताल प्रशासन पर कार्यवाही की मांग की। सीएमओ, सीडीओ, सदर कोतवाल मय फोर्स मौके पर पहुंचे। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के आदेश पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए महेवागंज लखीमपुर खीरी के गोलदार अस्पताल को सील कर दिया गया जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो तथा प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यो की एक कमेटी गठित करते हुए उक्त प्रकरण में संलिप्त दोषी क्षेत्रीय आशा को नोटिस निर्गत कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया किसी भी मरीज के इलाज में लापरवाही कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी। जाँच कमेटी की रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा। पीड़िता रूबी गुप्ता को सृजन अस्पताल भेजा गया है जहां पीड़िता का इलाज जारी है और प्रशासन द्वारा पीड़िता का निशुल्क समुचित उपचार सुनिश्चित कराए जाने के आदेश दे दिए गए हैं।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : गोलदार अस्पताल की लापरवाही से प्रशूता के बच्चे की हुई मौत, अस्पताल सीज
