लखीमपुर खीरी : कांग्रेस पार्टी में आस्था रखने वाले दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

दिनांक 7 मई को सायं 5:00 बजे कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय राय जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनपद लखीमपुर खीरी से अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रह्लाद पटेल एवं निवर्तमान सचिव प्रभारी लखीमपुर मा० संजीव पांडे की मौजूदगी में आधा दर्जन अधिवक्तागणों के साथ में कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था रखने वाले दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में शक्ति शरण गौतम एडवोकेट, अभिषेक कुमार गौतम एडवोकेट, बृजेंद्र कुमार राठौर एडवोकेट, विनीत कुमार यादव, बनवारी लाल गौतम, छोटेलाल गौतम, रजनीश कुमार प्रजापति, मोहम्मद रउफ खान पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत, इकबाल अहमद खान सहित एक दर्जन लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदसयता ग्रहण की। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों का पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने सभी का फूल माला पहनाकर व सभी को मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत कर अभिनंदन किया गया।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता