लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल सीएम युवा उद्यमी योजना को ज़मीन पर प्रभावी रूप से उतारने के लिए डीएम अंजनी कुमार सिंह ने खुद मोर्चा संभाला। मंगलवार को जिले में सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम देखने को मिला जब डीएम अंजनी कुमार सिंह स्वयं एचडीएफसी की मुख्य शाखा पहुँचे, जहां डीएम ने योजना अपेक्षित प्रगति न मिलने पर पर कड़ी फटकार लगाई। बैंक अधिकारियों से प्रगति का सीधा हिसाब मांगा। डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी की इस महत्वाकांक्षी योजना में किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पात्र युवाओं को समय से ऋण और योजना का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि “जवाब में बहाने नहीं, समाधान चाहिए।” डीएम ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का तेजी से निस्तारण कर इस माह के अंत तक निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए। यह दौरा न केवल व्यवस्था को गति देने वाला रहा, बल्कि उन सैकड़ों युवाओं के लिए आशा की किरण बना जो इस योजना के तहत अपना व्यवसाय शुरू करने का सपना देख रहे हैं।
लखीमपुर खीरी : सीएम युवा उद्यमी योजना की रफ्तार पर डीएम का एक्शन, एचडीएफसी बैंक पहुंच अपेक्षित प्रगति न मिलने पर लगाई फटकार
