जिले में खाद वितरण व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने शुक्रवार को तीन प्रमुख वितरण केदो का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उनके साथ एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे निरीक्षण की शुरुआत ओयल क्षेत्र में स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड बी पैक्स पुरवा सावल समिति से हुई जहां डीएम ने उर्वरक वितरण प्रक्रिया की जानकारी ली और समिति सचिव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने खाद के स्टॉक और संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की साथ ही मौके पर मौजूद किसानों से बात करके वितरण की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया इसके बाद टीम ने भूलनपुर स्थित बी पैक्स समिति का भी निरीक्षण किया जहां पहले से ही एसडीएम मितौली रेनू मिश्रा निरीक्षण कर रही थी यहां भी खाद भंडारण वितरण प्रणाली और अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया गया और किसानों की संतुष्टि जानी गई अंत में राजापुर मंडी स्थित इफको किसान सेवा केंद्र रहा जहां निरीक्षण किया गया यहां जिला प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि अब तक 222 पुरुष और 39 महिला किसानों को टोकन वितरित किए जा चुके हैं और टोकन क्रम के अनुसार खाद का वितरण नियमित रूप से जारी है डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने स्पष्ट निर्देश दिए की खाद वितरण के लिए पारदर्शी टोकन प्रणाली लागू की जाए ताकि किसानों को अनावश्यक रूप से प्रतीक्षा न करनी पड़े उन्होंने जोर दिया कि टोकन धारकों को निर्धारित मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए और कोई भी किसान निराश होकर वापस न लौटे डीएम ने निर्देशित किया कि जिन समितियो पर खाद का वितरण हो रहा है वहां उस क्षेत्र में खाद उपलब्धता वाली निजी दुकानों की सूची भी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए लेखपालों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि सभी अधिकृत विक्रय केंद्र समय पर खुले और खाद का वितरण शासन द्वारा निर्धारित दरों और मापदंडों के अनुसार हो।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
