लखीमपुर खीरी : डीएम ने छोटी काशी गोला में किया जलाभिषेक,बताया छोटी काशी गोला को शिवभक्ति का महाकुंभ


गोला गोकर्णनाथ – श्रावण माह के तीसरे सोमवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने छोटी काशी गोला में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विधि विधान से पूजा अर्चना कर खीरीवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की और गोला नगर में पधारे सभी श्रद्धालुओं व कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने श्रावण मेले से जुड़ी व्यवस्थाओं की पूरी गहन जाँच पड़ताल की रूट डायवर्जन, जल सेवा, बैरिकेडिंग से लेकर खोया-पाया केंद्र तक सब कुछ 24×7 मोड में रहा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के साथ अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, प्रदेश मंत्री भारतीय बजरंग दल अशोक जोशी आदि उपस्थित रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता