लखीमपुर खीरी : डीएम ने मां संकटा के दिव्य दर्शन कर की पूजा अर्चना, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

लखीमपुर खीरी : लखीमपुर खीरी के प्राचीन पौराणिक संकटा देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर बुधवार को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने मां संकटा के दिव्य दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपदवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। संकटा देवी मंदिर लखीमपुर खीरी का एक प्रसिद्ध और आस्था का केंद्र है। यहाँ भक्तों के सभी कष्टों को हरने वाली देवी मां संकटा की पूजा की जाती है। मां संकटा देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां संकटा के दिव्य दर्शन के लिए आते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। नवरात्रि के दौरान मंदिर में भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता