लखीमपुर खीरी : डीएम ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का कलेक्ट्रेट से किया शुभारंभ

लखीमपुर खीरी – मंगलवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ का कलेक्ट्रेट से शुभारंभ किया एवं जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संचारी रोग जैसे डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया आदि की रोकथाम के लिए आमजन को जागरूक करना एवं दस्तक अभियान के माध्यम से घर घर जाकर जानकारी प्रदान करना है। इस अवसर पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा की जन सहयोग से ही इन बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आपसी समन्वय से कार्य करें एवं प्रत्येक स्तर पर सतर्कता बनाए रखें। रैली के माध्यम से आमजन को साफ सफाई, पानी जमा न होने देना, मच्छरों से बचाव, शारीरिक जांच, टीकाकरण आदि विषयों पर जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग नगर निकाय, शिक्षा विभाग,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,आशा बहुएं एवं स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी से यह अभियान जनपद में व्यापक रूप से संचालित किया जाएगा।
कार्यक्रम में सीडीओ अभिषेक कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता